Breaking News:
अपराध
राजधानी एक्सप्रेस से लाखों रुपए का माल चोरी
अपराध
- नागपुर से ट्रेन में सवार हुई थी महिला
भोपाल। लाखों रुपए के जेवरात से भरा बैग भोपाल जंक्शन स्टेशन से चोरी चला गया। पीडि़त परिवार नागपुर स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस में सवार हुआ था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत पर चुप्पी साध ली है। लेकिन, तीन तौला वजनी सोना, एक आई फोन के अलावा अन्य सामान बैग में रखा था।
पुलिस के अनुसार रिपोर्ट थाने में रोशनी धनराज बडगे पति अंकित जैन ने दर्ज कराई है। वह दिल्ली के कन्हैया नगर मेें रहती है। रोशनी धनराज बडगे राजधानी एक्सप्रेस में नागपुर स्टेशन से सवार हुई थी। वह जब भोपाल जंक्शन पहुंची तो बैग पैक कायब मिला। जिसमें आधा दर्जन अंगूठी जो करीब तीन तौला वजनी थी वह नहीं मिली। इसके अलावा बैग में आई फोन भी रखा हुआ था। पीडि़त ने सबसे पहले हजरत निजामुद्दीन जीआरपी थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, घटना स्थल भोपाल जंक्शन होने के कारण केस डायरी यहां भेजी गई। पुलिस का कहना है कि वारदात को लेकर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26