Breaking News:
अपराध
शारिक मछली के भतीजे पर अब छेड़छाड़ की एफआईआर
अपराध
- महिला थाना आज अदालत में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने लगा सकती है आवेदन
भोपाल। प्रदेश की डैम में मछली पालन का ठेका लेने वाले शारिक अहमद उर्फ मछली के भतीजे पर अब छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज हुआ है। यह मामला महिला थाना पुलिस ने बुधवार को दर्ज किया है। इससे पहले महिला थाना पुलिस ने ही यासीन के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया था। दोनों मामलों में अभी उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार बुधवारा निवासी यासीन अहमद के खिलाफ पीछा करके छेड़छाड़ करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। वह 22 वर्षीय हिंदू युवती को मई, 2025 से परेशान कर रहा था। वह उसको व्हाट्स एप पर मैसेज भेजता था। वह कहता था कि एक बार वह उससे अकेले में मुलाकात करें। इसके अलावा वह उसको नशे का सामान उपलब्ध कराने का झांसा देता था। पीडि़ता ने पुलिस को उसके चैट से संबंधित स्क्रीन शॉट भी पेश किए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक मुस्लिम महिला ने यासीन अहमद के खिलाफ महिला थाने में बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया था। इधर, अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने यासीन अहमद के खिलाफ मंगलवार को फर्जी तरीके से विधानसभा में प्रवेश करने का पास अपने वाहन पर लगाने का प्रकरण दर्ज किया था। इस प्रकरण में भी उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है।
उधर, क्राइम ब्रांच में मौजूद शाहवर अहमद से पूछताछ की जा रही है। उसे 03 अगस्त को अदालत में पेश किया जाना है। उसको क्राइम ब्रांच की टीम राजस्थान भी ले गई थी। आरोपी शाहवर अहमद से एमडी ड्रग्स मामले में शिकंजा कसा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहवर अहमद ने जो खुलासे किए हैं उसके बाद कुछ नई गिरफ्तारियां भी होना तय है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26