अपराध

Image Alt Text

भोपाल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकडा 14 क्विंटल गौ मांस

अपराध

उग्र प्रदर्शन कर की कड़ी कार्रवाई की मांग, दो आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में स्थित कम्मू का बाग से बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह 14 क्विंटल गौमास पकडक़र पुलिस को जब्त कराया और दो आरोपियों को पकडक़र पुलिस को सौंपा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 80 फीट रोड, अशोका गार्डन क्षेत्र में उग्र प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिले कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लम्बे समय से कम्मू का बाग में गौकशी की सूचना मिल रही थी। सोमवार की सुबह जैसे ही एक वाहन में बड़ी मात्रा में गौमास रखा होने की सूचना मिली, कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंच गए और कम्मू का बाग में खड़े एक लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी04 एलडी 3389 में तीन गायों के मास सहित अवैध रूप से संचालित डेयरी में रखा कुल 14 क्विंटल गौमास कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस के पहुंचने पर उसे जब्त कराया।  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो आरोपियों जब्बार और अमन को भी पकडक़र पुलिस को सौंपा।
आरोपियों पर एनएसए, घरों पर बुल्डोजर चलाने की मांग
बड़ी मात्रा में गौमास मिलने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 80 फीट रोड अशोका गार्डन में उग्र प्रदर्शन करते हुए गौ कशी करने वाले आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के अंतर्गत कार्रवाई और अवैध रूप से संचालित डेयरी और आरोपियों के मकान पर बुल्डोजर चलाने की मांग  प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर की। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद भोपाल के विभाग मंत्री जीवन शर्मा, विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा, विभाग संयोजक अभिजीत राजपूत, विभाग सह संयोजक नीरज प्रजापति सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।