Breaking News:
आध्यात्म
भारत गौरव डीलक्स ट्रेन कराएगी पशुपतिनाथ की दर्शन यात्रा
आध्यात्म
- ट्रेन 4 अक्टूबर को जाएगी भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन
भोपाल। मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी की भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन 04 अक्टूबर को नागपुर शहर से पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना हाल्ट लेकर जाएगी।
आईआरसीटीसी के जनसम्पर्क अधिकारी शंशाक श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त हाल्ट स्टेशनों से यात्री इस ट्रेन से सवार हो सकेंगे। पूरी यात्रा 09 रातें/10 दिनों की होगी। इसमें चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा एवं काठमांडू के दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी शामिल है।
प्रति व्यक्ति ये रहेगा किराया
इस ट्रेन में सफर करने वाले प्रत्येक यात्री को 3 एसी कम्फर्ट श्रेणी का 63,850 रुपए, 2 एसी डीलक्स श्रेणी के 75,230 रुपए, प्रथम एसी सुपीरियर श्रेणी केबिन 91,160 रुपए एवं प्रथम एसी सुपीरियर श्रेणी कूपे 99,125 रुपए किराया डबल ऑक्यूपेंसी के देने होंगे।
ये मिलेंगी सुविधाएं
आईआरसीटीसी की एसी ट्रेन में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन और ऑफ बोर्ड भोजन एसी 1 और एसी 2 के यात्रियों को ट्रेन के रेस्टोरेंट एवं एसी 3 श्रेणी के यात्रियों को भोजन उनके संबंधित बर्थ पर ही परोसा जाएगा। वही सडक़ परिवहन के लिए गुणवत्तायुक्त एसी बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आवास व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड सुरक्षा और बेहतर हाउस कीपिंग की सेवाएं शामिल है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26