Breaking News:
अपराध
प्रेमिका के हंगामे के बाद होटल संचालक ने फांसी लगाई
अपराध
- ज्यादती के आरोपों में जेल से एक दिन पहले ही छूटकर आया था
- प्राथमिकी दर्ज कराने वाली युवती ने खुदकुशी से पूर्व किया था हंगामा
- निगरानी बदमाश की पत्नी और युवती हिरासत में ली गई
भोपाल। टीला जमालपुरा में ज्यादती के मामले में फंसे होटल संचालक ने फांसी लगा ली। वह एक दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने पर जेल से छूटकर आया था। उसके घर आते ही वह युवती भी पहुंची थी जिसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिवार ने युवती पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
थाना प्रभारी डीपी सिंह के अनुसार पुतली घर के पास 25 वर्षीय फैजान हुसैन रहता है। वह होटल चलाता था। उसके खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज है। वह थाने की गुंडा सूची में भी शामिल था। फैजान हुसैन पांच भाई है। जिनमें तीन भाईयों के खिलाफ थाने में अलग-अलग मुकदमे हैं। फैजान हुसैन के खिलाफ एक युवती ने जुलाई, 2025 मेें ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया था। पीडि़ता का आरोप था कि उसने शादी करने का झांसा देकर नाबालिग अवस्था में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जब वह वयस्क हुई तो शादी करने से मुकर गया। वह गिरफ्तार होकर जेल चला गया था। इसी प्रकरण में वह 21 अगस्त को हाईकोर्ट से जमानत में रिहा होकर आया था। अगले दिन उसकी वह प्रेमिका पहुंच गई। उसके साथ स्टेशन बजरिया इलाके के एक बदमाश की पत्नी साथ में थी। उसने यह बोलकर काफी हंगामा किया कि उसे अभी निकाह करना होगा। वह परिवार की समझाईश के बाद उस दिन चली गई थी।
उसके जाने के बाद फैजान हुसैन शनिवार-रविवार की दरमियानी रात फांसी पर झूल गया। यह बात उसकी प्रेमिका और उसके साथ आई रिमसा खान नहीं जानती थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकडक़र अपने साथ ले गई। पुलिस ने शव फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी और उसकी सहेली रिमसा खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। रिमसा खान का पति दानिश खान है जो स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। वह फिलहाल रिमसा खान के साथ ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित बाग फरहत अफजा में रहती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब फैजान हुसैन जेल में था तब उसकी प्रेमिका अक्सर आती थी। इसी मुलाकात के दौरान उसने जमानत दिलाने में मदद करने और शादी करने के करार पर सहमति दी थी। जिसके बाद मृतक की प्रेमिका ने हाईकोर्ट में भी आरोपी के खिलाफ पक्ष में शपथ पत्र दिया था। जिस कारण वह जमानत पर आया था। लेकिन, उसकी प्रेमिका रकम ज्यादा देने और तुरंत शादी करने का दबाव बना रही थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26