अपराध

Image Alt Text

सोते रहे पुलिसकर्मी, राइफल चुराकर शातिर अपराधी अस्पताल से फरार

अपराध

छतरपुर। पुलिस पर हमला करने का आरोपी जिला अस्पताल से पुलिस की राइफल लेकर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार पुलिस पर हमले के आरोपी शातिर बदमाश रविंद्र सिंह परिहार को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पड़ा था । इलाज के लिए उसे जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अपराधी के भागने की सूचना पर एसपी स्वयं पड़ताल के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। कैदी के भागने की सूचना पर जब पुलिस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब भी चारो पुलिसकर्मी सोते मिले।

घटना को घोर लापरवाही मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात चारों आरक्षकों राकेश अहिरवार, हरिश्चंद्र अहिरवार, पंकज तिवारी और शिवम शर्मा को निलंबित कर दिया है