Gossip गुगली

Image Alt Text

Hidden picture’s Gossip गुगली : नेताजी पका रहे ख्याली पुलाव, सपने में दिख रही विधायकी, कुर्सी खिसकने की चिंता में सूख रहे माननीय

Gossip गुगली

नेताजी पका रहे ख्याली पुलाव, सपने में दिख रही विधायकी 

Hidden picture’s Gossip गुगली : सत्ता की चाहत में पंजादल को धोखा देकर कमलदल थामने वाले विजयपुर वाले नेताजी को सपने में भी विधायकी नजर आ रही है। गुंडई, फर्जीवाड़ा, फर्जी मतदान के बाद भी चुनाव में मिली करारी हार का सदमा नेताजी के दिल पर जा लगा है। नेताजी कहते फिर रहे हैं कि मल्होत्रा को सीट से गिराकर फिर से विधायक और मंत्री भी बनूंगा। नेताजी कमलदल के कमलगटा से बनी औषधी के फायदे और नुकसान पढ़े बिना ही गलत निर्णय ले बैठे हैं।यहां सपने देखने पर कोई पावंदी नहीं है, इसलिए पटखनी के फेर में कमलदल के नेता ही उन्हें फुट पर चढ़ाए घूम रहे हैं। वैसे नेताजी को समझ लेना चाहिए कि मल्होत्रा प्रतिद्वंदी नहीं होता तो  नेताजी की दाल 23 में भी नहीं गल पाती। ये वही आदिवासी है जिसने सत्ता एढी- चोटी के जोर के बाद भी उप चुनाव में नेताजी को चारों खाने चित कर दिया। हमारी तो यही सलाह है, नेताजी सपने देखना छोडि़ए, निगम-मंडल की जुगाड़ लगाईए। इस जनम में तो आपको विधायकी मिलने से रही।   


कुर्सी खिसकने की चिंता में सूख रहे माननीय 

एमपी सरकार में अगले एक-दो महीना में बड़े बदलाव के योग बन रहे हैं। ज्यादातर विभागों के मुखिया माननीयों के विभागों में हेरफेर होना है तो कुछ को वल्लभ भवन के आरक्षित कक्षों से विदा किए जाने की तैयारी है। आधा दर्जन से ज्यादा माननीय ऐसे हैं, जिनके विभागों में हुए कामों की हालत खराब है। वहीं कुछ के निजी रिकार्ड पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश के मुखिया के माध्यम से यह रिपोर्ट केन्द्रीय हाईकमान के पास पहुंच चुकी हैं। दिल्ली और भोपाल सरकारों के बजट सत्रों के बाद एमपी सरकार में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। खराब परफोर्मेंस और बयानों से सरकार की ऊंचनीच कराने वाले माननीयों की धडक़नें बढ़ी हुई हैं। भगवा ध्वज थामकर कभी संगठन तो कभी पदाधिकारियों के यहां ढोक लगा रहे हैं।  रात में नींद नहीं आ रही है। इनके करीबियों का कहना है कि माननीय चिंता में सूखते जा रहे हैं।